शहीद टीकम सिंह नेगी के परिजनों से मिले धामी, बोले- परिवार के साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद नेगी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।

• मुख्यमंत्री ने की शहीद टीकम सिंह नेगी के परिजनों से भेंट।
• शहीद नेगी के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।
• परिजनों को दिया हर सम्भव सहयोग का भरोसा।
• शहीद नेगी की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के किये जायेंगे प्रयास।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सांय आईटीबीपी के शहीद असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी के राजावाला स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री ने शहीद टीकम सिंह नेगी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के दौरान एक विशेष अभियान में शहीद नेगी ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। हमें अपने वीर शहीद जवानों पर गर्व है। उनकी वीरता युवाओं को देश की सुरक्षा की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद नेगी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।