मुख्यमंत्री बनते ही धामी की पत्नी का बड़ा बयान, कही ये बात

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। उत्तराखंड के नए CM पर मुहर लग गयी है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए सीएम होंगे।

 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। उत्तराखंड के नए CM पर मुहर लग गयी है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए सीएम होंगे।

धामी के नाम का ऐलान होने के बाद वह सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गए। वहां, राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कहा जा रहा है मुख्यमंत्री पद की शपथ भी आज ही किया जाएगा। हालांकि अभी समय तय नहीं है, लेकिन इतना साफ माना जा रहा है कि देर रात तक शपथ ग्रहण भी हो जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने कहाकि  वो अपनी जिम्मेदारी से ऊपर उठकर काम करेंगे। उनका जन्म बहुत सामान्य परिवार में हुआ और क्षेत्र की समस्याओं को उन्होंने नजदीक से देखा है। जितना समय है, उसमें वो अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।