धनतेरस | आज जरूर करें इन सामानों की खरीदारी, जानें क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट] आज धनतेरस है, इस दिन स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए धन्वन्तरि देव की उपासना की जाती है. इस दिन को कुबेर का दिन भी माना जाता है और धन सम्पन्नता के लिए कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन लोग मूल्यवान धातु जैसे नए बर्तनों और आभूषणों का क्रय करते
 

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट] आज धनतेरस है, इस दिन स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए धन्वन्तरि देव की उपासना की जाती है. इस दिन को कुबेर का दिन भी माना जाता है और धन सम्पन्नता के लिए कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन लोग मूल्यवान धातु  जैसे नए बर्तनों और आभूषणों का क्रय करते हैं। उन्हीं बर्तनों तथा मूर्तियों आदि से दीपावली की मुख्य पूजा की जाती है।

धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त –  धनतेरस पर खरीदारी के दो मुहूर्त विशेष शुभ होंगे। पहला मुहूर्त दोपहर 01.11 से 02.43 तक – कुम्भ लग्न है और दूसरा मुहूर्त शाम 05.49 से 07.46 – वृष लग्न है। प्रातः 07.30 से 09.00 तक खरीदारी न करें।

धनतेरस पर क्या खरीदें – धातु का बर्तन, अगर पानी का बर्तन हो तो ज्यादा अच्छा होगा। गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां दोनों अलग-अलग होनी चाहिए। खील बताशे और मिट्टी के दीपक, एक बड़ा दीपक भी जरूर खरीदें। चाहें तो अंकों का बना हुआ धन का कोई यन्त्र भी खरीदें।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/