उत्तराखंड | नवोदय विद्यालयों में होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती, प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों को अब सीधी भर्ती से रखा जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए अलग सेवा नियमावली बनाई जा रही है। अगर इसे मंजूरी मिली तो इन स्कूलों में शिक्षा विभाग से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर रखने के बजाय उन्हें
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों को अब सीधी भर्ती से रखा जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए अलग सेवा नियमावली बनाई जा रही है।

अगर इसे मंजूरी मिली तो इन स्कूलों में शिक्षा विभाग से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर रखने के बजाय उन्हें सीधी भर्ती से रखा जाएगा।

अमर उजाला की खबर के अनुसार प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों को शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है। इसके अलावा कुछ शिक्षक कांट्रैक्ट पर हैं। शिक्षा विभाग में पहले ही शिक्षकों के चार हजार से अधिक पद खाली हैं। ऐसे में विभाग को दिक्कतें हो रही हैं। इसे देखते हुए राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए अलग सेवा नियमावली बनाई जा रही है। नियमावली केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षकों की तर्ज पर होगी।

इसमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों का अलग-अलग कैडर होगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक नियमावली को मंजूरी के लिए कार्मिक विभाग को भेजा गया है। इसे मंजूरी मिली तो इन स्कूलों में शिक्षकों को सीधी भर्ती से रखा जाएगा।

आपको बता दें कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के 31 फीसदी पद खाली हैं। इन पदों को रेगुलर शिक्षकों से भरा जाने तक इनमें कुछ शिक्षक कांट्रैक्ट के आधार पर रखे जाएंगे।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost