उत्तराखंड | इस जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।अलर्ट के बाद नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट के बाद नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी और देहरादून में भी सोमवार यानी 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई से 13 जुलाई तक नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जिससे नदी, नाले उफान पर आ सकते हैं। जिसे देखते हुए नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक यानी चार दिवसीय अवकाश घोषित किया है। डीएम ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।

साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों , कार्यालयोें में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">