तीर्थयात्रियों में उत्साह; एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे अधिक
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 1,73,157 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में 1,52,478, गंगोत्री के लिए 97,622,यमुनोत्री के लिए 95,606 पंजीकरण किए गए।
यह आंकड़ा ऑनलाइन पंजीकरण का है। 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव, हरबर्टपुर में 50 केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। पिछले साल लगभग 70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन चारधामों में दर्शन करने वालों की संख्या लगभग 49 लाख थीं। पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 1,73,157 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में 1,52,478, गंगोत्री के लिए 97,622,यमुनोत्री के लिए 95,606 पंजीकरण किए गए।
यह आंकड़ा ऑनलाइन पंजीकरण का है। 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव, हरबर्टपुर में 50 केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। पिछले साल लगभग 70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन चारधामों में दर्शन करने वालों की संख्या लगभग 49 लाख थीं।