भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख
Oct 8, 2023, 16:11 IST
देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व महानगर अध्यक्ष, भाजपा जिला देहरादून नीलम सहगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने महानगर कार्यालय में नीलम सहगल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।