रमन सिंह भी ये कर सकते हैं, “हम मजबूर नहीं, मजबूत देश हैं”: रावत

उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो, देहरादून | उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माओवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि माओवाद को खत्म किया जाना जरुरी है और ऐसा किया जाना संभव भी है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट पूर्व मुख्यमंत्री ने कई राज्यों में आतंकवाद के
 

उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो, देहरादून | उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माओवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि माओवाद को खत्म किया जाना जरुरी है और ऐसा किया जाना संभव भी है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

पूर्व मुख्यमंत्री ने कई राज्यों में आतंकवाद के खात्मे के पुराने उदाहरण गिनाते हुए कहा कि यदि सरदार बेअंत सिंह पंजाब में,  वाईएस चन्द्रशेखर रेड्डी आन्ध्र प्रदेश में और तरूण गोगोई असम में आंतकवाद को खत्म कर सकते हैं तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी वहां पर ऐसा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियां बीचे कुछ दिनों में बढ़ी हैं। बीते दिनों सुकमा में माओवादियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला किया था, जिसमें 26 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। सुकमा हमले के बाद से ही माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है, इसी को लेकर अब हरीश रावत ने कहा कि हं मजबूर नहीं, मजबूत देश हैं और माओवाद को खत्म किया जा सकता है।

https://twitter.com/harishrawatcmuk/status/864054087649681408