पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से दुखद खबर मिली है।  पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का सोमवार को 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

 

उनका देहरादून की निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।  उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में शोक व्याप्त हो गया। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर दुःख व्यक्त किया।

 

राजेश जुवांठा ने 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा के विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की। वे उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे। राजेश जुवांठा की माता शांति जुवांठा नगर पालिका विकासनगर से दो बार पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं।  वह अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं।