पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन
Dec 27, 2024, 06:56 IST

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था., उन्होंने रात 9 बज कर 51 मिनट पर अंतिम सांस ली.
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था.