थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

 
 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) थराली की पूर्व विधायक व जनपद चमोली की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का शनिवार की सुबह निधन हो गया है। देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं । पहले दिल्ली उसके बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चला। देहरादून के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज कर्णप्रयाग संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुन्नी देवी के पति मगनलाल शाह भी थराली के विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद ही मुन्नी देवी शाह उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी। वर्तमान में उनके बेटे गणेश शाह कर्णप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष हैं।