उत्तराखंड | राज्य के हजारों कर्मियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा दिवाली बोनस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के 10 हजार से अधिक शिक्षकों एवं राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबर मिली है जिन्हें दिवाली में बोनस नही मिला। दरअसल, कर्मचारी संगठनों के विरोध के बाद उत्तराखंड सरकार यह निर्णय लेने जा रही है। बताया गया कि वित्त विभाग ने छूटे कर्मचारियों को भी बोनस देने की फाइल बना ली
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के 10 हजार से अधिक शिक्षकों एवं राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबर मिली है जिन्हें दिवाली में बोनस नही मिला। दरअसल, कर्मचारी संगठनों के विरोध के बाद उत्तराखंड सरकार यह निर्णय लेने जा रही है।

बताया गया कि वित्त विभाग ने छूटे कर्मचारियों को भी बोनस देने की फाइल बना ली है। बताया गया कि यह फाइल सीएम के अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद बोनस आदेश हो सकते हैं।

बता दें कि सरकार ने इस साल पहली बार ग्रेडपे 4800 या लेवल 8 तक नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को ही बोनस दिए जाने का निर्णय लिया था। इससे इसी श्रेणी के उच्च वेतनमान वाले कर्मचारी बोनस से वंचित रह गए थे। बोनस का जीओ जारी होने के बाद से कर्मचारी इसका विरोध कर रहे थे। कई कर्मचारी संगठनों ने इस बारे में आपत्ति भी जताई।

दिवाली से पूर्व जारी जीओ से शिक्षकों के साथ ही सभी विभागों के ऐसे कर्मचारी बोनस से वंचित रह गए हैं, जो 4800 ग्रेडपे में नियुक्त हुए, मगर अब उच्च वेतनमान ले रहे हैं।

Representative Image

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost