उत्तराखंड के लिए दिल्ली से आई अच्छी ख़बर, लोगों को होगा बड़ा फायदा, धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी वर्षों में इस रेल लाइन के निर्माण से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। पर्यटकों को भी इससे आवागमन में सुविधा होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए दिल्ली से बड़ी खुशख़बरी आई है। उत्तराखंड में जल्द एक और रेल लाईन का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण रेल लाईन के सर्वे को मंजूरी दे दी है।

रेल मंत्रालय ने काशीपुर-धामपुर के बीच 58 किलोमीटर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्रालय द्वारा काशीपुर-धामपुर के बीच 58 किलोमीटर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी प्रदान करने पर खुशी जाहिर की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में अनुरोध किया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आगामी वर्षों में इस रेल लाइन के निर्माण से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और  पर्यटकों को भी इससे आवागमन में सुविधा होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">