आशा वर्कर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, धामी की घोषणा के बाद आदेश हुआ जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि आशा वर्कर्स को सरकार 5 महीने तक 2-2 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देगी। अब सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
 
 



देहरादून
(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि आशा वर्कर्स को सरकार 5 महीने तक 2-2 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देगी। अब सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

अब प्रदेश की आशा कार्यकत्रियों को 5 महीने तक 2-2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बता दें कि, मुख्यमंत्री की घोषणा के घोषणा के बाद वित्त विभाग ने भी इस पर अपनी सहमति जता दी थी। साथ ही आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने आशा वर्कर्स को एक-एक टेबलेट देने की भी घोषणा की थी।