उत्तराखंड में गुलदार का आतंक- घर के आंगन में खेल रही मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला

 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पौड़ी गढ़वाल में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। पोखड़ा विकासखंड के श्रीकोट गांव में गुलदार ने आंगन में खेल रही एक चार साल की बच्ची को मार डाला।
 

 

घटना शुक्रवार शाम करीब 8 बजे की है। विकासखंड पोखड़ा के ग्राम श्रीकोट में निवासी जितेंद्र सिंह की चार वर्षीय पुत्री रिया घर के आंगन में खेल रही थी इस दौरान घात लगाए गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीटता हुआ झाड़ियों की तरफ ले गया। स्वजन व ग्रामीण गुलदार के पीछे भागे तो गुलदार कुछ दूर मासूम को छोड़ भाग गया।

 

बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी से बरामद हुआ है। बच्ची की मौत के बाद से बच्ची की घर में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।