महिला हेल्प लाइन 181 का मुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को झाझरा स्थित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास निदेशालय में स्थापित महिला हेल्प लाईन 181 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और देखा कि वहां आने वाली फोन कॉलों का किस प्रकार निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने हेल्प लाईन के और अधिक प्रचार
Aug 26, 2016, 17:33 IST
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को झाझरा स्थित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास निदेशालय में स्थापित महिला हेल्प लाईन 181 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और देखा कि वहां आने वाली फोन कॉलों का किस प्रकार निस्तारण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने हेल्प लाईन के और अधिक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों को महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिए जाने के भी निर्देश दिए।