उत्तराखंड के इन 8 जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश प्रदेश के लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गयी है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मानसून की रफ्तार कुछ मंद पड़ी है। उन्होंने
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश प्रदेश के लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गयी है।

इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मानसून की रफ्तार कुछ मंद पड़ी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कहीं-कही भारी बारिश हो सकती है।

सोमवार को नैनीताल, उधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और देहरादून और चमोली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।

इस बीच मौसम से राहत मिली तो लोक निर्माण विभाग ने ज्यादातर संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया, लेकिन प्रदेश में अब भी 12 मार्ग बंद हैं।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/