उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट )  प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। कहीं-कहीं तीव्र वर्षा के दौर भी हो रहे हैं। प्रदेश में 29 अगस्‍त को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है । 

 

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार  देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



वही रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पौड़ी में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी तीव् से अति तीव्र दौर की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।