उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क
Sep 8, 2025, 11:48 IST
देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी जिलों में नदियां-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गए हैं।
मौसम विभाग ने आज 8 सितंबर को राज्य के 4 पहाड़ी जिलों में गरज के साथ-साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून , पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की और तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।