उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क
Updated: Aug 19, 2025, 11:39 IST
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का क्रम बना रह सकता है।
देहरादून मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 19 अगस्त को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है.