उत्तराखंड में बारिश का कहर,इन जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट
Aug 5, 2025, 12:47 IST
देहरादून( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बीते दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। नदियां उफान पर आ गई हैं । मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के कई जिलों में 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है
मौसम विज्ञान केंद्र की ओेर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त के लिए देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद सीएम धामी ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार के स्कूलों में आज भी छुट्टी घोषित की गई है।।