उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड का मौसम इन दिनों पल- पल बदल रहा है। कभी धूप खिली रहती है तो कभी अचानक हल्की बारिश माहौल को ठंडक पंहुचा देती है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 25 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज 23 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर,नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में आज शनिवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है.
कुछ स्थानों पर बारिश की अति तीव्र होने से लेकर अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. डीएम ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।