उत्तराखंड में कल भी भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों के लिए 5 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 5 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, टिहरी और बागेश्वर जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद सीएम धामी ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
जिल्द प्रशासन ने 5 अगस्त यानी मंगलवार को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया है कि आदेश का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।