उत्तराखंड के इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी,रहें सतर्क

 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 1 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

 

 

विभाग के अनुसार, राज्य में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

 

28 और 29 जुलाई को सतर्क रहने की चेतावनी

  • 28 जुलाई: उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • 29 जुलाई: इस दिन भी उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

30 जुलाई से 1 अगस्त तक का पूर्वानुमान

30 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 31 जुलाई और 1 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।