उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बीते बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी जिलों में नदियां-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गए हैं। कई इलाकों में बाढ़ आ गई है
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
बता दें उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से 520 सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पांच राष्ट्रीय राजमार्ग, 27 राज्य मार्ग, 17 मुख्य जिला, आठ अन्य जिला और 164 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। जिसमें अल्मोड़ा में 86, पौड़ी में 71, उत्तरकाशी में 65, पिथौरागढ़ में 51, टिहरी में 43, चमोली में 53, रुद्रप्रयाग में 43, हरिद्वार में पांच, देहरादून में 49, चंपावत में नौ, बागेश्वर में 12, नैनीताल में 32 और ऊधमसिंह नगर जिले में एक सड़क बंद हैं।