भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में आज और कल होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 23 और 24 जून को कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। मतलब उत्तराखंड के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र-विदर्भ, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और झारखंड में शुक्रवार 21 जून को दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बिहार, महाराष्ट्र के बाकी हिस्से और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिन में मानसून पहुंच सकता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 23 और 24 जून को कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। मतलब उत्तराखंड के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मानसून कहां-कहां पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यूपी में बारिश-बादलों के चलते गर्मी कम हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 6 जिलों में हीटवेव की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यूपी में 2-3 दिन में मानसून आने की संभावना है।

बिहार में मानसून की एंट्री के साथ ही इसका असर दिखने लगा है। आज पटना, नालंदा, गया, मुंगेर, जहानाबाद समेत पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है। 5 जिले पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में 3 दिन की बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव देखने मिला है। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। हालांकि, आज से फिर मौसम खुष्क रहेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद पंजाब के तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य पर पहुंच गया है। सभी जिलों का तापमान 34 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। आने वाले तीन दिन शुष्क रहने वाले हैं, जबकि 26 जून से पंजाब में प्री-मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं।

IMD ने ये भी बताया कि देश में अब तक (1 से 20 जून तक) 77 मिमी बारिश हुई। यह इस दौरान होने वाली बारिश से 17% कम है। 1 से 20 जून तक देश में 92.8 मिमी बारिश हो जाती है।