उत्तराखंड में आज भी बरसेंगे बदरा, इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

 
  देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। पहाड़ से मैदान तक ज्यादातर क्षेत्रों में ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कहीं-कहीं बारिश का क्रम बना रह सकता है।

 

 मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30जुलाई को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।  शेष जनपदों में भी आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है।