उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश के चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Sep 12, 2025, 12:45 IST
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर तेज बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 सितम्बर को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश हो रही है। 17 सितंबर तक राज्य में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।