उत्तराखंड में बारिश का कहर,  इन जिलों में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 4 और 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओेर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार  4 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 5 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, पौड़ी और देहरादून में भारी बारिश के आसार हैं इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

 देहरादून में अत्यधिक बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। देहरादून जनपद के सभी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज सोमवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया है.