उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। पहाड़ से मैदान तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों पर भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ से दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
 
 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। पहाड़ से मैदान तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों पर भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ से दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार,23 जुलाई को भी कई जिलों में भारी बारिश को लेकरअलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग ,चमोली, बागेशवर , पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। 

 

 वही हरिद्वार, उधमसिह नगर जनपदों में भी तीव्र बौछारों की सम्भावना है।  बता दें पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।