उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी , इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

 

 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने 19 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

 

 

19 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 अगस्त को बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

20 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 20 अगस्त को बागेश्वर और देहरादून जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, 21 और 22 अगस्त को उत्तराखंड के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग के लगातार बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। प्रशासन भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।