उत्तराखंड में बारिश का कहर, इन जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट
Aug 7, 2025, 11:24 IST
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बीते दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। नदियां उफान पर आ गई हैं । कई जगह भूस्खलन से सड़के बाधित हो गई हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के कई जिलों में 7 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर और बागेश्वर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है
भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अस्थाई रूप से केदारनाथ और मदमहेश्वर की यात्रा को दो दिनों के लिए रोका गया है. पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है