उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, इन जिलों में आज भी अलर्ट जारी , रहें सतर्क
Aug 16, 2025, 12:43 IST
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी कई कई जिलों में आज तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, चम्पावत एवं पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट है।
अन्य जिलों में भी गरज के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश की आशंका है। रविवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।