उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। देहरादून में बीते 3 दिनों  बारिश का सिलसिला जारी है।
 
 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। देहरादून में बीते 3 दिनों  बारिश का सिलसिला जारी है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।  मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 अगस्त को  पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वही अन्य जिलों में कहीं- कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकते और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है।