उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन गंभीर 

देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा के पास  बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत होने की शुरुआती जानकारी सामने आ रही है।

 

 

 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा के पास  बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत होने की शुरुआती जानकारी सामने आ रही है।

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल सात लोग सवार थे। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा डोईवाला टोल प्लाजा के पास हुआ। इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के बाद लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर इको गाड़ी से टकरा गया और इको भी लोडिंग वाहन से जा भिड़ी।

हादसे में इको में आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है.मृतकों की पहचान की जा रही है