रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर, ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो AC कोच में खुद का कंबल लेकर जाएं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना से पूरी दुनिया में तबाही मचाई है। दुनियाभर से अब तक कोरोना के डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।भारत में भी कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना से पूरी दुनिया में तबाही मचाई है। दुनियाभर से अब तक कोरोना के डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।भारत में भी कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी बीच ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे बोर्ड मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों से खुद का कंबल लाने का आदेश दिया है। रेलवे ने अगले आदेशों तक कंबल के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।

DEMO PIC

उनका कहना है कि कंबलों की रोजाना सफाई नहीं हो पाती है, इसलिए यह फैसला लिया गया है। रेलवे बोर्ड मुख्यालय से जारी आदेश मिलने के बाद देहरादून से भी ट्रेनों का संचालन इसी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। रेलवे ने इस फैसले के बाद एसी कोच के तापमान को कुछ बढ़ाने का भी फैसला लिया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost