आईटीबीपी जवान ने उठाया खौफनाक कदम, दो माह पहले ही आया था ड्यूटी पर
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एक जवान ने मसूरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर स्थानांतरित होकर आया था। घटना से पुलिस और विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल चेतराम मीणा (38 वर्ष) पुत्र रामफल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) ने अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है।