जेट एयरवेज ने बंद की दून से मुंबई हवाई सेवा, यात्रियों को वापस लौटाया
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) जेट एयरवेज लगातार बदहाली के दौर से गुजर रहा है और अब उसने मुंबई-देहरादून के बीच चलने वाली जेट एयरवेज की सेवा रद्द कर दी है।
पूरे देश में जेट एयरवेज के बेड़े में शामिल कई विमान फिलहाल नहीं उड़ पा रहें हैं।कंपनी के पायलटों ने अब सेवा देने से इंकार कर दिया है। इस बारे में यात्रियों को यात्रा के दिन ही सुबह बताया गया। यात्रियों को मोबाइल पर संदेश मिला कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है।
इसके बाद भी कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंचे और जेट के कर्मचारियों से बात की। इनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने काफी पहले ही टिकट करा लिया था। जेट के कर्मचारियों ने यात्रियों को दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने की सलाह दे दी। वहीं यात्रियों के मुताबिक देहरादून से दिल्ली समय से पहुंचना संभव नहीं हो पाता।
Representative Imageहमारा Youtube चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/