किशोर को 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए चाहिए लाल बत्ती

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय मुख्यमंत्री हरीश रावत से पार्टी के 70 और कार्यकर्ताओं को निगम, परिषद और आयोग में एडजस्ट करने का दावा करने जा रहे हैं। 132 कार्यकर्ताओं के नाम की लिस्ट किशोर पहले ही मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं। इन्हें मिलाकर संगठन की ओर से मांगी जा रही लालबत्तियों की संख्या 200
 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय मुख्यमंत्री हरीश रावत से पार्टी के 70 और कार्यकर्ताओं को निगम, परिषद और आयोग में एडजस्ट करने का दावा करने जा रहे हैं। 132 कार्यकर्ताओं के नाम की लिस्ट किशोर पहले ही मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं। इन्हें मिलाकर संगठन की ओर से मांगी जा रही लालबत्तियों की संख्या 200 हो जाएगी।

किशोर ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। खुद मुख्यमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं को दायित्व देने की इच्छा जाहिर की थी। उनकी इच्छा के मुताबिक ही कार्यकर्ताओं के नाम उन्हें दिए जा रहे हैं।