पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती हैं ये 5 सुविधाएं, जानिए पूरी खबर

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कितनी ही ऐसी निशुल्क सेवाएं होती है जिसके बारे में लोग जानते नही है। यही वजह होती है कि वह इन सुविधाओं का फायदा नही ले पाते। ऐसी ही कुछ निशुल्क सेवाओं के बारे में हम आपको बताएंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हमारे देश के पेट्रोल पंपों पर
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कितनी ही ऐसी निशुल्क सेवाएं होती है जिसके बारे में लोग जानते नही है। यही वजह होती है कि वह इन सुविधाओं का फायदा नही ले पाते। ऐसी ही कुछ निशुल्क सेवाओं के बारे में हम आपको बताएंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

हमारे देश के पेट्रोल पंपों पर 5 सुविधाएं फ्री में मिलती हैं, जिसके बारे में पेट्रोलियम मिनिस्‍ट्री और ऑयल कंपनियां समय-समय पर इसकी जानकारी देती रही हैं।

  • पेट्रोल पंप पर हवा चेक कराने का अक्सर पैसा ले लिया जाता है, लेकिन यह सेवा एक दम मुफ्त होती है।
  • इमरजेंसी कॉल करने की सुविधा: अगर आपको इमरजेंसी में फोन करना है तो एक फ्री कॉल की सुविधा पेट्रोल पंप पर मिलती है।

  • अगर आप को प्यास लगे तो ठंडा पानी आपको मिलेगा, इसके लिए पैसा नहीं लिया जा सकता है।
  • हर पंप पर फर्स्ट एड बॉक्स होना जरूरी है, जरूरत पड़ने पर आप फ्री में यह सुविधा ले सकते हैं।
  • शौचालय की व्यवस्था ग्राहक को फ्री में मिलती है। इसके लिए ग्राहक से पैसे नहीं लिए जा सकते हैं।

अगर किसी पेट्रोल पंप पर आपको ये सुविधाएं नहीं मिलती हैं तो आप इसकी शिकायत भी http://pgportal.gov.in/ पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

 

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/