उत्तराखंड | त्रिवेंद्र सरकार के शराब के दाम कम करने पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश में शराब के दाम 20 फीसदी तक घटाने के त्रिवेंद्र सरकार के फैसले का कांग्रेस विरोध करेगी। बताया गया कि 26 फरवरी के बाद कांग्रेस विरोध की रणनीति तय करेगी और साथ ही गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र में भी कांग्रेस यह मुद्दा उठाएगी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश में शराब के दाम 20 फीसदी तक घटाने के त्रिवेंद्र सरकार के फैसले का कांग्रेस विरोध करेगी। बताया गया कि 26 फरवरी के बाद कांग्रेस विरोध की रणनीति तय करेगी और साथ ही गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र में भी कांग्रेस यह मुद्दा उठाएगी।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक 26 फरवरी को हल्द्वानी में विकास खोजो पदयात्रा है। इसके बाद कांग्रेस शराब सस्ती करने के मामले को उठाएगी, सदन में भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने तो बाकायदा नारा ही दे दिया, ‘सस्ती दारू, महंगा तेल……….’। धस्माना ने कहा कि एक तरफ सब्जी, दाल, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे हैं और दूसरी तरफ सरकार शराब सस्ती कर रही है। विभाग का लक्ष्य भी बढ़ा दिया गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग नई दुकानें खुलवाएगा। शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाएगा। इससे शराब का प्रचलन और बढ़ेगा।

प्रदेश सरकार के खिलाफ जारी किए गए पर्चे में भी कांग्रेस ने आबकारी नीति का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस का कहना है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धीरे-धीरे शराब कम करने की घोषणा की थी। कांग्रेस का आरोप था कि शराब को घर-घर बेचने के लिए मोबाइल वैन का उपयोग किया जा रहा है। सभी दुकानों पर शराब ओवर रेट बेची जा रही है और प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी दुकानें खोली जा रही हैं।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost