उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 IAS और PCS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DM बदले

 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस और 21 पीसीएस अधिकारियों सहित कुल 44 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए हैं।

 

 

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा सहित 5 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है। प्रशासनिक दक्षता और कामकाज में सुधार लाने के उद्देश्य से किए गए इस व्यापक फेरबदल में कई महत्वपूर्ण अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

देखें लिस्ट-