पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 इंस्पेक्टर समेत 47 दरोगाओं के तबादले,  देखिये लिस्ट

 

नैनीताल( उत्तराखंड पोस्ट)  नैनीताल जिले में  पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

 

जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर 4 निरीक्षकों समेत 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। जिले के कई थानों और चौकियों में नई तैनाती के आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

 

जारी आदेश के अनुसार काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर, हल्द्वानी समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था को और अधिक सख्ती एवं प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया है।

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा कदम

बताया जा रहा है कि जिले में बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह व्यापक स्तर का तबादला किया गया है। जनपद पुलिस कप्तान द्वारा एक बार फिर कई अधिकारियों को इधर से उधर कर प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त करने की कोशिश की गई है।

कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन नैनीताल से हटाकर प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक हरपाल सिंह को चोरगलिया से स्थानांतरित कर तल्लीताल कोतवाली भेजा गया है।

इसके अलावा कई महिला उपनिरीक्षकों और चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को आगामी व्यवस्थाओं और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने से जोड़कर देखा जा रहा है।