उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है।

 

 

निर्वाचन आयोग (ECI) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने 39 निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में देहरादून, हरिद्वार समेत गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों के पुलिस निरीक्षक शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ऐसे निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिन्होंने वर्तमान नियुक्ति जनपद में चार वर्ष की अवधि के दौरान तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत इन अधिकारियों को दूसरे जनपदों में नई तैनाती दी गई है।

इन 39 पुलिस निरीक्षकों के हुए तबादले

जारी तबादला सूची के अनुसार अधिकारियों को निम्नलिखित जनपदों में नई तैनाती दी गई है:

हरिद्वार से स्थानांतरित निरीक्षक

  1. राम किशोर सकलानी – रुद्रप्रयाग

  2. नरेंद्र सिंह बिष्ट – चमोली

  3. मनीष उपाध्याय – टिहरी

  4. मनोहर सिंह – देहरादून

  5. दिग्पाल कोहली – उत्तरकाशी

  6. शांति कुमार – देहरादून

  7. कमल मोहन सिंह – देहरादून

  8. गोविंद कुमार – रुद्रप्रयाग

  9. देवेंद्र सिंह रावत – उत्तरकाशी

  10. वीरेंद्र चंद्र रमोला – देहरादून

  11. प्रदीप बिष्ट – टिहरी

देहरादून से स्थानांतरित निरीक्षक
12. संपूर्णानंद गैरोला – पौड़ी
13. वीरेंद्र सिंह नेगी – उत्तरकाशी
14. गिरीश चंद्र शर्मा – रुद्रप्रयाग
15. खुशीराम पांडे – उत्तरकाशी
16. अरविंद कुमार – पौड़ी
17. देवेंद्र सिंह चौहान – टिहरी
18. गजेंद्र बहुगुणा – पौड़ी
19. कैलाश चंद्र भट्ट – हरिद्वार
20. हरिओम राज चौहान – चमोली
21. पंकज देव रानी – हरिद्वार
22. कुलदीप रावत – चमोली
23. राजेंद्र सिंह खलिया – हरिद्वार
24. प्रदीप कुमार राणा – टिहरी
25. प्रदीप सिंह रावत – हरिद्वार

उत्तरकाशी से स्थानांतरित निरीक्षक
26. बसंत पांडेय – टिहरी
27. मनोज असवाल – हरिद्वार

चमोली से स्थानांतरित निरीक्षक
28. नरेंद्र सिंह – टिहरी
29. राकेश चंद्र भट्ट – हरिद्वार

टिहरी से स्थानांतरित निरीक्षक
30. संजय मिश्रा – हरिद्वार
31. देवराज शर्मा – चमोली
32. प्रवीन्द्र सिंह रावत – रुद्रप्रयाग
33. अजय कुमार जाटव – हरिद्वार
34. प्रताप सिंह – रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित निरीक्षक
35. सुरेश चन्द्र बलूनी – देहरादून
36. मनोज कुमार नेगी – उत्तरकाशी

पौड़ी से स्थानांतरित निरीक्षक
37. सुधीर कुमार – चमोली
38. मोहम्मद अकरम अंसारी – उत्तरकाशी
39. नन्द किशोर भट्ट – हरिद्वार

चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह स्थानांतरण प्रक्रिया की जा रही है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखना और निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों को दूसरे जनपदों में तैनात करना है।