उत्तराखंड | परिवार के सदस्यों पर किये गये हमले में घायल पुत्री ने भी तोड़ा दम
डोईवाला (उत्तराखंड पोस्ट) कोतवाली डोईवाला के नांगल ज्वालापुर गांव में रहने वाले मान सिंह ऊर्फ रामसिंह ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर बीती 30 जुलाई को अपनी पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र को पीट पीटकर घायल कर दिया था।
इस दौरान पुत्र और एक पुत्री की मौत हो गई थी। घायल पत्नी रीना देवी और पुत्री भूमिका 12 का हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आईसीयू में उपचार चल रहा था।
शुक्रवार की सुबह भूमिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को दे दिया। घायल रीना देवी का उपचार किया जा रहा है।
Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost