उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा- खनन से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचला,  दर्दनाक मौत

 
 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। प्रेमनगर के लक्ष्मीपुर में खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने गुरुवार दोपहर को एक युवक को कुचल दिया।  हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 जानकारी के अनुसार, खनन सामग्री से लदा ट्रैक्टर पलवल गांव से देहरादून की ओर आ रहा था। इसी बीच लक्ष्मीपुर क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ट्रॉली के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर हंगामा किया।  सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतक युवक की पहचान शुभम गैरोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है शुभम जयपुर के एक होटल में नौकरी करता था। इन दिनों वह छुट्टियों घर घर आया हुआ था।