कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप, बनाया MMS

देहरादून में सहसपुर में एक महिला ने युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली और क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया। महिला का कहना है
 

देहरादून में सहसपुर में एक महिला ने युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली और क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया। महिला का कहना है कि उसने बदनामी के डर से उसने यह बात परिजनों को नहीं बताई। महिला का ये भी आरोप है कि युवक की मांग पर उसने अपने आभूषण गिरवी रखकर 2.50 लाख रुपये भी उसे दिए। महिला का कहना है कि युवक द्वारा दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के दबाव और ज्यादा पैसे मांगने पर उसने सारी बातें अपने पति को बताई।

महिला ने सहसपुर थाने में इसकी तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दु्ष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।