उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओें के साथ झूमकर बरसेंगे बदरा

 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप से भीषण गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक पहाड़ी क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 14 और 15 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की वर्षा, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संम्भावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं दो दिन 14 और 15 जून को गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मानसून अपडेट-  भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया जबकि उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा। मौसम विभाग निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।