मानसून की धमाकेदार एंट्री, दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश, उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट

प्री मानसून की बारिश के बाद आगमी 48 से 72 घंटे के बीच उत्तराखंड में मानसून की बारिश दस्तक देगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सीजन में इस बार बारिश जमकर भिगाएंगी। यह क्रम 25 से 30 सितंबर तक चलेगा। फिलहाल प्री मानसून की हल्की बारिश ने पारा गिराने के साथ राहत दे दी है।
 
  नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिन राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है, उनमें झमाझम बारिश हो रही है। वहीं जिन राज्यों में मॉनसून की एंट्री होना बाकी है, ऐसे कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश में पूरे जोरों के साथ मानसून का एंट्री हो गई है। आज सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये सिलसिला अगले सात दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा।

दिल्ली में भी रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में पहली बारिश में ही सड़कें पानी पानी हो गई और चारों तरफ भारी जल जमाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में आज बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान प्रदेश में 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी

प्री मानसून की बारिश के बाद आगमी 48 से 72 घंटे के बीच उत्तराखंड में मानसून की बारिश दस्तक देगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सीजन में इस बार बारिश जमकर भिगाएंगी। यह क्रम 25 से 30 सितंबर तक चलेगा। फिलहाल प्री मानसून की हल्की बारिश ने पारा गिराने के साथ राहत दे दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार केरल से शुरू हुआ मानसून बिहार और यूपी तक पहुंच चुका है। अगले दो-तीन दिन में यह उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। शुरुआत में ही मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। कुमाऊं में भारी वर्षा होने की आशंका है।

अगले सात दिन जमकर बरसेंगे बादल

यूपी में 28 जून से 3 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने के आ

सार जताए गए हैं। इस दौरान अधिकांश जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश का असर चढ़ते तापमान पर भी देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटों में तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है।।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, संभल, रामपुर, बदायूं, पीतीभीत, शाहजहांपुर, बांदा, फ़तेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद और जौनपुर में कई जगहों पर आज बारिश का अनुमान जताया गया है।

यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट

इसके अलावा आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, फ़र्रुख़ाबाद, ललितपुर, झाँसी, महोबा, जालौन, कानपुर, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, हमीरपुर, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर और संतकबीरनगर में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून अरब सागर में ज़्यादा सक्रिय बना हुआ है, जिसकी वजह से दक्षिण-पश्चिम में मानसून गुरुवार को ही पहुंच गया। यूपी की तराई वाले इलाकों की ओर मानसून बढ़ गया है. इसके असर से दक्षिण-पश्चिम यूपी में कई जगहों पर बारिश हो रही है।