उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले फिर बरसेंगे बादल , इन जिलों में बारिश की चेतावनी

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद  दोपहर में चटक धूप ने बेहाल कर दिया है।

 

 

पिछले तीन दिनों में राज्य के अधिकांश इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, 

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर लौट सकता है । मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 सितंबर को देहरादून,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बाकी जिलों में तेज धूप जारी रहने का अनुमान है। मानसून विदाई की बात करें तो उत्तराखंड से सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून जाने की उम्मीद है। हालांकि केंद्र की ओर से अभी इसकी तिथि घोषित नहीं की गई है।​​​​​